राष्ट्रीय ब्लाईण्ड एवं डेफ जुडो में सावंत ने जीता कांस्य

0

राष्ट्रीय ब्लाईण्ड एवं डेफ जुडो में सावंत ने जीता कांस्य

जांजगीर-चांपा। राष्ट्रीय ब्लाईण्ड एवं डेफ जुडो चैम्पियनशिप 2019 का आयोजन उत्तर प्रदेश के गोरखपुर शहर में आयोजित किया गया। प्रतियोगिता में जांजगीर-चांपा जिले के नगर पंचायत बलौदा निवासी श्री सावंत कुमार सेन ने कांस्य पदक प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया है।

राष्ट्रीय प्रतियोगिता के प्रतिभागियों के चयन के लिए छत्तीसगढ़ ब्लाईण्ड एवं डेफ पैरा जुडो संघ द्वारा दिसंबर 2018 माह में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जन्म से मूक-बधिर श्री सावंत सेन का चयन हुआ। श्री सावंत बचपन से ही खेलकूद -व्यायाम आदि में रूचि लेते है। चिकित्सा पेशा से जुड़े माता-पिता ने भी सावंत को उनकी रूचि के अनुसार प्रोत्साहित किया। श्री सावंत कक्षा बारहवीं उत्तीर्ण है। नियमित अभ्यास कर आगे की प्रतियोगिता के लिए तैयारी कर रहे हैं। राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में कांस्य पदक प्राप्त करने पर जिले के विभिन्न खेल संघ के पदधिकारियों ने बधाई दी है व नगर में हर्ष व्याप्त है। सावंत ने इससे पूर्व भी विभिन्न प्रतियोगिता में पुरूस्कार प्राप्त किए हैं।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.