प्राकृतिक आपदा के प्रकरणों में सहायता राशि मंजूर

0

प्राकृतिक आपदा के प्रकरणों में सहायता राशि मंजूर

जांजगीर-चांपा। कलेक्टर श्री नीरज कुमार बनसोड़ ने प्राकृतिक आपदा के 4 प्रकरणों में राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत 16 लाख रूपये की सहायता राशि स्वीकृत की है। कलेक्टर कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार तहसील जैजैपुर के श्री महेत्तर की सर्पदंश से मृत्यु के प्रकरण में उनके निकटम् वारिस के लिए चार लाख रूपए की मंजूरी दी है। इसी प्रकार मालखरौदा के श्री उदेयराम अजगल्ले, अकलतरा के श्री शोएब अंसारी और ग्राम किरारीअकलतरा निवासी श्री संजय कुमार की पानी में डूबने से मृत्यु के प्रकरण में उनके निकटतम् वारिस के लिए चार-चार लाख रूपए की स्वीकृति दी गई है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.