कक्षा 10वीं हिन्दी की परीक्षा में 30 हजार 84 विद्यार्थी शामिल हुए

0

कक्षा 10वीं हिन्दी की परीक्षा में 30 हजार 84 विद्यार्थी शामिल हुए

जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित कक्षा 10वीं के हिन्दी विषय की परीक्षा में जिले के 30 हजार 84 विद्यार्थी शामिल हुए। इस परीक्षा के लिए 30 हजार 673 विद्यार्थियों का पंजीयन किया गया था। जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार विकासखण्ड अकलतरा में दो हजार 841, बलौदा में 2 हजार 338, बम्हनीडीह में 3 हजार 641, नवागढ़ में 6 हजार 73 पामगढ़ में 3 हजार 697, सक्ती में 2 हजार 675, मालखरौदा में 2 हजार 698, जैजैपुर में 3 हजार 646 और डभरा में 2 हजार 547 विद्यार्थी आज की परीक्षा में उपस्थित थे। किसी भी सेंटर में नकल का प्रकरण दर्ज नहीं किया गया।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.