नौकरी दिलाने का झांसा देकर 2 लाख 15 हजार की ठगी

0

नौकरी दिलाने का झांसा देकर 2 लाख 15 हजार की ठगी

रायपुर। सिंचाई विभाग में नौकरी दिलाने का झांसा देकर 2 लाख 25 हजार की ठगी करने का मामला प्रकाश में आया है। पीडि़त महिला की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने बुजुर्ग के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। हमीद नगर चांदनी चौक निवासी प्रेमा राव (68) ने कोतवाली थाना में शिकायत किया कि आरोपी नारायण प्रसाद खम्परिया (73) वर्ष ने अपनी ऊंची पहुँच का धौस जताते हुए महिला के नाती आशीष राव का सिचाई विभाग में नौकरी दिलाने की बात कही और महिला से 2 लाख 215 हजार रुपए ऐंठ लिया। जब काफी दिनों तक आरोपी नौकरी नही दिलवा पाया तो महिला ने अपना पैसा वापस मांगा। आरोपी द्वारा पैसे नही देने पर महिला ने इसकी शिकायत थाने में कई है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.