मुख्यमंत्री से एथलेटिक्स क्लब के पदाधिकारियों ने की सौजन्य मुलाकात

0

मुख्यमंत्री से एथलेटिक्स क्लब के पदाधिकारियों ने की सौजन्य मुलाकात

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से छत्तीसगढ़ की सबसे पुरानी खेल संस्था एथेलिटिक क्लब रायपुर के पदाधिकारियो ने सौजन्य मुलाकात कर पंडित जवाहर लाल नेहरू अखिल भारतीय गोल्ड कप हॉकी प्रतियोगिता के आयोजन के संबंध में चर्चा की। क्लब के श्री गिरीश देवांगन, सुशील सन्नी अग्रवाल और अन्य पदाधिकारी ने मुख्यमंत्री से नेहरू मेमोरियल हॉकी प्रतियोगिता के मुख्य संरक्षक बनने की अपील की जिस पर मुख्यमंत्री ने सहमति प्रदान की। उन्होंने प्रतियोगिता को अंतराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के रूप में आयोजित करने भी कहा। जिससे छत्तीसगढ में हॉकी खेल का विकास हो और प्रदेश के खिलाडी देश-विदेश में अपना नाम रौशन कर सकें।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.