वन विभाग के 2 अधिकारियों का तबादला

0

वन विभाग के 2 अधिकारियों का तबादला

रायपुर। वन विभाग के 2 अधिकारियों का तबादला आदेश जारी कर दिया गया है. एसपी पैकरा को कांकेर वन मंडल भेजा गया है. वही सतोविशा समाजदार को बालोद वन मंडल की जिम्मेदारी सौंपी गई है. इस संबंध में राज्यपाल के नाम से आदेशनुसार वन विभाग के विशेष सचिव बीएल बंजारे के हस्ताक्षरित आदेश जारी किया गया है.

एसपी पैकरा भारतीय वन सेवा 2002 के अधिकारी हैं. वे वर्तमान में बालोद वन मंडल में बतौर वन मंडलाधिकारी पदस्थ थे. तबादला आदेश के बाद वे अब कांकेर वन मंडल में वन संरक्षक, कार्ययोजना अधिकारी के रूप में कार्यभार ग्रहण करेंगे. वही भारतीय वन सेवा 2010 के उप वन संरक्षक अधिकारी सतोविशा समाजदार वर्तमान में छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज संघ रायपुर में पदस्थ थीं. तबादला के बाद वे अब बालोद वन मंडल में वन मंडलाधिकारी के रूप में कार्यभार संभालेंगी.

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.