मतदान के प्रति उत्साहित एवं प्रेरित हुए दिव्यांगजन

0

मतदान के प्रति उत्साहित एवं प्रेरित हुए दिव्यांगजन

जांजगीर-चांपा। जिले के नगर पालिका परिषद चांपा में आयोजित दिव्यांग मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में उपस्थित दिव्यांगजनों ने ईव्हीएम और व्हीव्हीपैट मशीन का संचालन को समझकर तथा डमी मतदान कर उत्साहित होकर मतदान करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर मास्टर ट्रेनर श्री आर.के. पाण्डेय ने दिव्यांग मतदाताओं को निर्वाचन आयोग द्वारा दी जाने वाली सुविधाओं एवं ईव्हीएम मशीन से मतदान की प्रक्रिया की विस्तार से जानकारी दी। नगर पालिका परिषद चांपा में 200 दिव्यांग मतदाताओं ने खुद मतदान करने तथा 66 दिव्यांग वृद्ध एवं जवान सब मिलकर करेंगे मतदान की आवाज को बुलंद किया। इस अवसर पर समाज कल्याण विभाग के उप संचालक श्री तिलकेश भावे भी मौजूद थे।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.