शुक्र 31 जुलाई, 2026

सबसे जहरीली नागिन ‘विशाखा’ बनने वाली है मां, पति के साथ करवाया फोटोशूट

0
Anita-Hassanandani

मनोरंजन डेस्क। अभिनेत्री अनीता हसनंदानी TV की दुनिया की सबसे लोकप्रिय एक्ट्रेस है। एकता कपूर की नागिन सीरीज से जहरीली नागिन विशाखा के नाम से घर घर में मशहूर हुई अनीता हसनंदानी के घर जल्द ही खुशखबरी आने वाली हैं। लॉकडाउन के दौरान उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी प्रेग्नेंसी की खबरे साझा की थी। वह अपने पति रोहित रेड्डी के साथ काफी तस्वीरें और वीडियो भी शेयर करती थी। हाल ही में उन्होंने अपने बेबी बंप और पति रोहित रेड्डी के साथ एक शानदार फोटोशूट करवाया है।

अपने पति रोहित रेड्डी के साथ अनीता हसनंदानी ने एक अनोखा फोटोशूट करवाया, जहां वे ऑल-व्हाइट में डेकोरेट थीं। अनीता अपनी सफेद ऑफ-शोल्डर बेल-स्लीव वाली क्रॉप टॉप में वाइट स्कर्ट के साथ पोज़ देती हुई नजर आ रही है। वह इस लुक में किसी परी से कम नहीं लग रही थीं। अपने लुक को पूरा करने के लिए उन्होंने अपने बालों को बहुत अच्छे से कैरी किया हुआ था। ढीले कर्ल के साथ उनके बाल आधे बंधे हुए थे, जिसमें पीछे की तरफ फूल थे। वह अपने 8 महीने के बेबी बंप को पूरे प्यार के साथ संभालती वजर आ रही है साथ ही वह अनूठे-प्यार वाले प्यारे एक्सप्रेशंस भी दे रही है। साथ में उनके पति रोहित ने नीले रंग की डेनिम के साथ एक सफेद शर्ट पहनी थी।

नागिन एक्ट्रेस अनीता और उनके पति रोहित रेड्डी ने 10 अक्टूबर 2020 को गर्भावस्था की घोषणा की तब से वे दुनिया में अपने छोटे बच्चे का स्वागत करने के लिए बहुत ज्यादा एक्साइटिड हैं। अनीता अपने सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव रहती हैं। वह कभी भी अपने बेबी बंप को फ्लॉन्ट करने का मौका नहीं छोड़ती हैं। अनीता को लगभग रोज पोस्ट करते देखा जा सकता है। उन्हें सकारात्मकता और खुशी फैलाने के साथ इस रोलरकोस्टर की सवारी का आनंद लेते देखा जा सकता है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

हो सकता है आप चूक गए हों