बुध 29 जुलाई, 2026

कलेक्टर ने की स्कूली बच्चों द्वारा विज्ञान पर आधारित बनाये गये मॉडल की सराहना

0

कलेक्टर ने की स्कूली बच्चों द्वारा विज्ञान पर आधारित बनाये गये मॉडल की सराहना

जांजगीर-चांपा। राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर जिले के चांपा स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बरपाली के विद्यार्थियों द्वारा विज्ञान पर आधारित यथा खाद्य श्रृंखला, प्राकृतिक स्त्रोतों से ऊर्जा उत्पन्न करने की विधि, वर्षा जल संरक्षण, चुंबकीय बल आदि विषयों पर मॉडल बनाकर प्रदर्शित किया गया था।

कलेक्टर श्री नीरज कुमार बनसोड़ ने आज शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बरपाली पहुंचकर विद्यालय परिसर में बच्चों द्वारा बनाये गये प्रत्येक मॉडल का अवलोकन किया और उन्होंने प्रत्येक मॉडल की सराहना की और विज्ञान पर आधारित बनाये गये मॉडल के लिए बच्चों का उत्साहवर्धन किया। कलेक्टर श्री बनसोड़ ने कहा कि बच्चो द्वारा विज्ञान पर आधारित बनाये गये मॉडल केवल विद्यालय तक ही सीमित न हों, बल्कि इस मॉडल का प्रदर्शन जिले के प्रत्येक स्कूल में करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि बच्चे नैसर्गिंक रूप से जिज्ञासू होते हैं तथा उनमें सिखने की क्षमता होती है। इसलिए विज्ञान पर आधारित मॉडल को दूरस्थ अंचलों में स्थित विद्यालयों में भी प्रदर्शित किया जाए।

कलेेक्टर श्री बनसोड़ ने कहा कि विज्ञान पर आधारित यह माडल प्रतिभा निखारने का अच्छा माध्यम है। बच्चों द्वारा विज्ञान पर आधारित मॉडल में रोजमर्रा में उपयोग किये जाने वाले वस्तुओं को प्रदर्शित किया गया है। इससे बच्चों में विज्ञान के प्रति रूचि बढ़ेगी, उनमें अनुशासन की भावना जागृत होगी और वे महत्वाकांक्षी बनेंगे। उन्होंने विज्ञान पर आधारित मॉडल बनाने में हिस्सा नहीं लेने वाले विद्यार्थियों को भी प्रोत्साहित किया और आने वाले समय में उन्हें भी विज्ञान पर आधारित मॉडल बनाने के लिए उनका उत्साहवर्धन किया और शिक्षकों को आवश्यक निर्देश दिये। विज्ञान पर आधारित मॉडल के प्रदर्शन के लिए विद्यार्थियों के साथ-साथ शिक्षकों को अपनी बधाई और शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बरपाली के शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं विद्यार्थीगण उपस्थित थे।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

हो सकता है आप चूक गए हों