बुध 29 जुलाई, 2026

सहायक कलेक्टर ने ली अनुभाग स्तरीय अधिकारियों की बैठक

0

सहायक कलेक्टर ने ली अनुभाग स्तरीय अधिकारियों की बैठक

जांजगीर-चांपा। चांपा अनुभाग के अनुविभागीय अधिकारी राजस्व (सहायक कलेक्टर) श्री राहूल देव ने विगत दिनों अनुविभागीय अधिकारी राजस्व के सभाकक्ष में अनुविभगीय स्तरीय अधिकारियो की बैठक ली। बैठक में उन्होंने विभिन्न योजनाओं के प्रगति की जानकारी प्राप्त की और आवश्यक निर्देश दिये।

बैठक में उन्होंने स्वीप कार्यक्रम के तहत मतदाता जागरूकता अभियान का व्यापक प्रचार-प्रसार करने तथा सभी विभाग के अधिकारियों को मतदान बढ़ाने के लिए मतदाताओं को जागरूक करने के लिए निर्देश दिये। बैठक में उन्होंने सभी स्कूलों में पाठ्यपुस्तकों एवं गणवेश वितरण तथा बच्चों के बैठने के लिए बैंच व्यवस्था के संबंध में भी जानकारी प्राप्त की। उन्होंने नगर पालिका चांपा की साफ-सफाई पेयजल व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने के लिए मुख्य नगर पालिका अधिकारी को निर्देश दिये। बैठक में उन्होंने कहा कि चांपा में आक्सी जोन स्थापित किया जाएगा। इसके लिए तहसीलदार चांपा को जमीन चिन्हांकित करने के निर्देश दिये। इसी तरह उन्होंने बम्हनीडीह में संस्थागत प्रसव की प्रगति लक्ष्य के अनुरूप नहीं होने पर अपनी नाराजगी व्यक्त की और खण्ड चिकित्सा अधिकारी को संस्थागत प्रसव के लक्ष्य की पूर्ति के निर्देश दिये। बैठक में उन्होंने दुर्घटना से बचाव के लिए प्रकाश इंडस्ट्रीज के प्रंबंधक को कारखाने के कर्मचारियों को सड़क मार्ग से बस तक से छोड़ने के निर्देश दिये। उन्होंने सभी विभाग के अधिकारियों को आपसी समन्वय से दिये गये लक्ष्य को पूरा करने के निर्देश दिये। इस अवसर पर विभिन्न विभागों के अनुभाग स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

हो सकता है आप चूक गए हों