पहले पोर्न फिल्म देखी फिर कुर्सी से बांध कर किया सेक्स, दम घुटा हुई युवक की मौत, जानें पूरा मामला

0
sex

नागपुर। महाराष्ट्र के नागपुर में एक अजीब घटना सामने आयी है। एक 28 वर्षीय व्यक्ति की शुक्रवार को सेक्स के दौरान घुटन से मौत हो गई। महाराष्ट्र पुलिस के अनुसार, युवक की गर्दन के चारों ओर रस्सी बंधी हुई थी। यह घटना शहर के खापरखेड़ा इलाके में एक लॉज में घटी है।

पुलिस के मुताबिक, युवक ने महिला के साथ समय बिताने के लिए गुरुवार रात एक लॉज में एक कमरा बुक किया। एक पोर्न क्लिप देखने के बाद महिला ने सेक्स के दौरान महिला ने एक कुर्सी पर युवक के हाथ और पैर बांध दिए। उसने कथित तौर पर दूसरी रस्सी का इस्तेमाल उसकी गर्दन बांधने के लिए किया।

पुलिस ने बताया कि इसके बाद वह महिला वॉशरूम गई। उसी दौरान जिस कुर्सी से युवक बंधा था, वह फिसल गई। उसके गले में बंधी रस्सी कस गई। जब महिला वापस लौटी तो उसने अपने साथी को बेसुध पड़ा पाया। इसके बाद महिला ने मैनेजर को सूचना दी और युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस ने कहा कि खापरखेड़ा पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है और आगे की जांच जारी है।

पुलिस के सामने इस तरह का यह पहला मामला सामने आया है। घटना के सामने आने के बाद हर तरफ इसकी चर्चा हो रही है। महिला और पुरुष में किस तरह के संबंध थे, फिलहाल इसका खुलासा नहीं हुआ है। पुलिस जांच में जुटी है। अभी इस पूरे मामले पर ज्यादा कुछ बोलने की स्थिति में नहीं हैं।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.