जगदलपुर जेल से फरार हत्या का आरोपी अंतागढ़ में गिरफ्तार

0

जगदलपुर जेल से फरार हत्या का आरोपी अंतागढ़ में गिरफ्तार

जगदलपुर। केन्द्रीय जेल जगदलपुर में हत्या के प्रकरण में सजा काट रहे आरोपी संतलाल उईके निवासी गावड़ेगांव रविवार रात जेल प्रहरी को चकमा देकर फरार हो गया था। उसे अंतागढ़ पुलिस ने गिरफ्तार कर कार्रवाई की गई। जेल प्रशासन जगदलपुर ने थाना परपा जगदलपुर में अपराध क्रमांक 30/19 धारा 224 पंजीबद्ध है। आरोपी की पतासाजी के लिए पुलिस अधीक्षक कांकेर केएल ध्रुव के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पखांजूर राजेंद्र जायसवाल एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस पुपलेश कुमार पर्वेक्षण में टीम बनाई गई। मामले में आरोपी को सोमवार को अंतागढ़ से गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे अग्रिम कार्यवाही के लिए थाना परपा जिला जगदलपुर को सौंपा गया।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.