ED के छापे में गायत्री प्रजापति के घर मिले 11 लाख के पुराने नोट, बेनामी संपत्तियों के दस्तावेज

0
Gayatri-prajapati

लखनऊ। पूर्व कैबिनेट मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति के अमेठी स्थित घर और ऑफिस समेत कई अन्य ठिकानों पर बुधवार (30 दिसंबर) को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने छापा मारा था। इस छापेमारी में कई अहम दस्तावेज गायत्री प्रसाद प्रजापति के घर से बरामद हुए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, गायत्री प्रसाद प्रजापति के घर से 11 लाख रुपए के पुराने नोट, 5 लाख रुपए के सादे स्टाम्प पेपर, डेढ़ लाख रुपए कैश और सौ से अधिक बेनामी संपत्तियों के दस्तावेज बरामद हुए है।

ED ने लखनऊ में बिजनौर रोड स्थित गायत्री के बेटे की कंपनी के आफिस, हैवेलक रोड स्थित गायत्री के आवास, अमेठी स्थित गायत्री और उनके एक करीबी के आवास पर छापा मारा। इन ठिकानों पर जांच की कार्रवाई देर रात तक जारी रही। गायत्री के के आफिस से 1.5 लाख रुपये नकद बरामद हुआ, जबकि 11 लाख रुपये के पुराने प्रतिबंधित किए जा चुके नोट भी बरामद हुए। अनिल ने काला धन सफेद करने की नीयत से कई मुखौटा कंपनियां बनाई थीं। इसी तरह अमेठी स्थित गायत्री के घर पर भी ईडी ने छापा मारा। साथ ही गायत्री के बेहद करीबी रहे उनके एक ड्राइवर के ठिकाने की भी तलाशी ली गई। इस ड्राइवर के नाम पर करोड़ों की बेनामी संपत्तियां खरीदी गई हैं।

ED की जांच में सामने आया है कि गायत्री ने अपने कई ऐसे करीबियों के नाम पर संपत्तियां खरीदी हैं, जिनकी खुद की माली हालत बेहद खराब है। वे गायत्री के यहां ड्राइवर या घरेलू नौकर के रूप में काम कर रहे थे। ईडी इससे पहले गायत्री प्रजापति और उनके बेटों के अलावा कई ऐसे लोगों से पूछताछ कर चुकी है, जिनके नाम पर संमत्तियों का लेन-देन हुआ है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.