डीपीएस स्कूल की बस दुर्घटनाग्रस्त, 3 बच्चे गंभीर

0

डीपीएस स्कूल की बस दुर्घटनाग्रस्त, 3 बच्चे गंभीर

जगदलपुर। जगदलपुर में एक स्कूल बस बुरी तरह से दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। स्कूल बस डीपीएस की बतायी जा रही है। हादसे में 14 स्कूली बच्चे जख्मी हो गये हैं, जिसमें 3 बच्चे की हालत नाजुक बनी हुई है। हादसे के बाद मौके पर कोहराम मच गया। हादसे के बाद तत्काल सभी बच्चों को एमपीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा दोपहर बाद करीब पौने दो बजे की है। स्कूल में छुट्टी के बाद सभी स्कूल बस एक कतार में निकल रही थी। इस दौरान बस की आपस में भिड़ंत हो गयी। बस में कुल 14 बच्चे सवार थे, जिनमें से 3 बच्चों की हालत नाजुक बतायी जा रही है।

मिली जानकारी के मुताबिक डीपीएस में छु्ट्टी के बाद सभी बच्चों के लेकर स्कूल बस रवाना हुई थी। एक साथ सभी बसें अपने-अपने एरिया के लिए निकली, इस दौरान धरमपुरा इलाके के कालीपुर में अचानक आगे चल रही बस के रुक जाने की वजह से पीछे वाली बस अचानक से टकरा गयी, जिसके बाद ये हादसा हुआ है। इस घटना के बाद तुरंत मौके पर धरमपुरा चौकी की पुलिस टीम मौके पर पहुंच गयी, फिलहाल अस्पताल में परिजनों की भीड़ जुट गयी है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.