कोटवार परिवारों को 35 किलो चावल एवं मनरेगा में काम देने की घोषणा

0

कोटवार परिवारों को 35 किलो चावल एवं मनरेगा में काम देने की घोषणा

दुर्ग। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दुर्ग जिले के विकासखंड मुख्यालय पाटन में आयोजित प्रांतीय कोटवार संघ के अभिवादन कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रत्येक कोटवार परिवारों को 35 किलो चावल एवं मनरेगा के तहत रोजगार देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि कोटवार मेहनतकश होते है। शासन-प्रशासन का काम मुस्तैदी से करते है। गांव में कोटवारों का बहुत सम्मान होता है। जब गांव में कोई बाहरी व्यक्ति आता है तब सबसे पहले कोटवार को ही पूछता है और उससे मिलता है।

मुख्यमंत्री श्री बघेल ने आगे कहा कि कोटवारों को दी गयी भूमि का मालिकाना हक दिए जाने के लिए आवश्यक दस्तावेजो का परीक्षण किया जाएगा। कोटवारों के सभी मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार किया जाएगा। इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं संघ के अनेक जिलों से आये पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित थे।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.