नौकरी लगाने का झांसा देकर लाखों ठगा, दो आरोपी गिरफ्तार

0

नौकरी लगाने का झांसा देकर लाखों ठगा, दो आरोपी गिरफ्तार

रायपुर। आउटसोर्सिंग के माध्यम से डीकेएस अस्पताल रायपुर में सिक्यूरिटी गार्ड, हाउस कीपिंग एवं चपरासी के पद पर नौकरी लगाने का झांसा देकर ठगी करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया हैं. आरोपी टाटीबंध जीई रोड स्थित रोजगार प्रशिक्षण केंद्र के उम्मीदवारों को झांसे में लेकर अपना शिकार बनाये थे. पुलिस ने बताया कि 153 बेराजगारों से 18 लाख 12 हजार की ठगी किए हैं. घटना का मास्टर माइंड मितेश कुमार पिल्ले डीकेएस अस्पताल में मेडिकल उपकरण सप्लाई करने का काम करता था. आवेदकों द्वारा पतासाजी करने पर फर्जीवाडे का खुलासा हुआ. आरोपियों के विरूद्ध थाना आमानाका में धारा 420, 34 भादवि. के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है.

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.