गृहमंत्री बिलासपुर और बेमेतरा दौरे पर

0

गृहमंत्री बिलासपुर और बेमेतरा दौरे पर

रायपुर। छत्तीसगढ़ के गृह, लोक निर्माण, संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू कल 23 फरवरी को बिलासपुर और बेमेतरा का दौरा करेंगे। वे कल सवेरे नौ बजकर 35 मिनट पर रायपुर से हेलीकॉफ्टर से रवाना होकर सवेरे दस बजे बिलासपुर पहुंचेंगे। वे बिलासपुर में 11 बजे लोक निर्माण विभाग की और साढ़े 11 बजे पुलिस विभाग की बैठक लेंगे। श्री साहू वहां दोपहर 12 बजे साहू समाज के कार्यक्रम में भी शामिल होंगे।

गृहमंत्री श्री साहू दोपहर सवा दो बजे हेलीकॉफ्टर से बिलासपुर से बेमेतरा के लिए प्रस्थान करेंगे। वे दोपहर पौने तीन बजे बेमेतरा पहुंचेंगे। वे तीन बजे वहां कृषि मेले में शामिल होंगे। श्री साहू शाम पांच बजे बेमेतरा से हेलीकॉफ्टर से दुर्ग के लिए रवाना होंगे। वे शाम पांच बजकर 35 मिनट पर अपने दुर्ग निवास पहुंचे। श्री साहू दुर्ग में देर शाम विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे और वहां रात्रि विश्राम करेंगे।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.