ट्रेलर की ठोकर से युवक की मौत

0

ट्रेलर की ठोकर से युवक की मौत

कोरबा। जिले के पसान थाना अंतर्गत लोकहड़ा जंगल मार्ग पर बीती रात ट्रेलर की टक्कर से बाइक चालक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसके दो अन्य साथी भी घायल हो गए। बांगो थाना अंतर्गत ग्राम छिंदवारी पारा निवासी दिलमोहन एक्का अपने दोस्तों अजय एक्का तथा सुमिरन एक्का के साथ पेंड्रा सरमोड़ा मेला देखने गया था। रात को लौटते समय कोटमर्रा एवं लोकहड़ा के बीच ट्रेलर ने बाइक को जोरदार ठोकर मार दी। दिलमोहन की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसके अन्य दो साथी भी आंशिक रूप से घायल हुए।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.