अंतागढ़ टेपकांड में जोगी की सुनवाई अब 14 मार्च को

0

अंतागढ़ टेपकांड में जोगी की सुनवाई अब 14 मार्च को

बिलासपुर। बहुचर्चित अंतागढ़ टेपकांड मामले में पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी की याचिका पर सुनवाई अब 14 मार्च को होगी। जस्टिस गौतम भादुड़़ी ने अजीत जोगी की याचिका को अन्य याचिकाओं के साथ तलब किया है।

कोर्ट में आज अजीत जोगी की ओर से सीनियर एडवोकेट निर्मल शुक्ला, अमित जोगी और शैलेन्द्र शुक्ला ने पैरवी की वहीं राज्य शासन की तरफ से अतिरिक्त महाधिवक्ता सतीशचंद्र वर्मा ने पैरवी की। पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी ने अंतागढ़ टेपकांड मामले में गठित एसआईटी जांच पर रोक और रायपुर के पंडरी थाने में दर्ज एफआईआर को निरस्त कराने की मांग की है। इसके पहले गुरुवार को कोर्ट ने अंतागढ़ मामले के अन्य याचिकाकर्ता मंतूराम पवार, पूर्व मंत्री राजेश मूणत और पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह के दामाद डॉ पुनीत गुप्ता की सुनवाई को कोर्ट ने 14 मार्च के लिए टाल दी थी।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.