कोई रणनीति नहीं बस कानून का काम करना है-डीजी

0

कोई रणनीति नहीं बस कानून का काम करना है-डीजी

रायपुर। ईओडब्ल्यू कार्यालय पहुंचे नए महानिदेशक वीके सिंह ने आज एसीबी और ईओडब्ल्यू का प्रभार ग्रहण कर लिया। डीजीपी डीएम अवस्थी ने उन्हें प्रभार सौंपा। प्रभार ग्रहण करने के बाद डीजी वीके सिंह ने कहा विधि संबत काम होगा। कोई रणनीति नहीं है बस कानून का काम करना है।

मैं इस बात का ध्यान रखूंगा की कोई भी कानून ना तोड़ पाए। उन्होंने कहा इसके पहले राष्ट्रीय सुरक्षा की जो जिम्मेदारी मुझे दी गई थी उसे मैंने पूरा किया है और अब जो नई जिम्मेदारी मिली है उसे भी वैसे ही निभाउंगा। प्रभार ग्रहण करने के बाद डीजी वीके सिंह ने तुरंत बैठक बुलाई जिसमें एसीबी और ईओडब्ल्यू के सभी अधिकारियों के मौजूदगी में महानिदेशक ने विभागों में चल रही जांचों की जानकारी मांगी। इसमें सभी अधिकारियों को अब तक हुई कार्रवाईयों की जांच रिपोर्ट लाने को कहा गया था।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.