पंथी पार्टी के चयन हेतु प्रतियोगिता 25 को

0

पंथी पार्टी के चयन हेतु प्रतियोगिता 25 को

जांजगीर-चांपा। राज्य स्तरीय तीन दिवसीय गुरू घासीदास लोक महोत्सव का आायोजन एक मार्च से राजनांदगांव जिले के विकासखण्ड डोंगरगढ़ के ग्राम कातलवाही में किया जाएगा। आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त ने अजा यहां बताया कि राज्य स्तरीय गुरू घासीदास लोक महोत्सव में भाग लेने हेतु जिला स्तरीय सांस्कृतिक नर्तक दलों पंथी पार्टी के चयन हेतु जिला मुुख्यालय जांजगीर में 25 फरवरी को प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता में चयनित दो नर्तक दलों को राज्य स्तरीय गुरू घासीदास लोक महोत्सव में शामिल होने भेजा जाएगा।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.