महिला स्वसहायता समूहों पर बैंकों का 36 करोड़ का कर्ज

0

महिला स्वसहायता समूहों पर बैंकों का 36 करोड़ का कर्ज

रायपुर। प्रदेश में सवा लाख से अधिक अपंजीकृत महिला स्व सहायता समूह गठित है। यह जानकारी पंचायत मंत्री टीएस सिंहदेव ने एक प्रश्न के लिखित उत्तर में दी।

भाजपा सदस्य शिवरतन शर्मा ने पूछा कि प्रदेश में कितने पंजीकृत और अपंजीकृत महिला स्वसहायता समूह संचालित है? स्वसहायता समूहों पर वर्तमान में कितना कर्जा शेष है? इसके जवाब में पंचायत मंत्री ने कहा कि राज्य में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के अधीन संचालित राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान के अंतर्गत कुल एक लाख 33 हजार 471 अपंजीकृत महिला स्वसहायता समूह गठित हैं। पंचायत मंत्री ने बताया कि प्रदेश में 31 दिसंबर 2018 की स्थिति में कुल 63 हजार 491 महिला स्वसहायता समूह पर कुल राशि 36 करोड़ 21 लाख की राशि विभिन्न बैंकों में कर्जा शेष है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

हो सकता है आप चूक गए हों