पिछली सरकार लोगों के स्वास्थ्य से कर रही थी खिलवाड़-बृहस्पति

0

पिछली सरकार लोगों के स्वास्थ्य से कर रही थी खिलवाड़-बृहस्पति

रायपुर। विधानसभा सत्र के आठवें दिन स्वास्थ्य विभाग के अनुदान मांगों पर चर्चा के दौरान विधायक बृहस्पति सिंह ने पिछली सरकार पर कई आरोप लगाये. उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों ने प्रदेश के लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ किया है. कम कीमत की दवा अधिक कीमत पर बेची जाती रही. दवाओं के नाम पर जहर पिलाने का काम किया गया. इसी का परिणाम है कि नसबंदी कांड आंखफोड़वा कांड, गर्भाशय कांड जैसे हादसे होते रहे.

विधायक बृहस्पति सिंह ने आगे कहा कि स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव को धन्यवाद देते हैं कि उन्होंने स्वास्थ सेवाओं को सुधारने की कोशिश की. स्वास्थ्य व्यवस्था को सुधारने के लिए पर्याप्त डॉ सुनिश्चित कराया जाना चाहिए क्योंकि गरीब और ग्रामीण आबादी को सरकारी अस्पताल में इलाज कराना पड़ता है. प्रोटोकॉल में डॉक्टरों की ड्यूटी लगाना भी बंद किया जाना चाहिए. पीएम करने वाले डॉक्टरों को दूर जाने के बाद भी पेशी में जाना पड़ता है. यह भी एक बड़ी समस्या है क्योंकि इससे डॉक्टरों का समय बहुत अधिक बर्बाद होता है.

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

हो सकता है आप चूक गए हों