रेखा नायर के पास आय से अधिक संपत्ति, ईओडब्लू में दर्ज होगी एफआईआर

0

रेखा नायर के पास आय से अधिक संपत्ति, ईओडब्लू में दर्ज होगी एफआईआर

रायपुर. निलंबित आईपीएस अफसर मुकेश गुप्ता की सहयोगी स्टेनो रही रेखा नायर के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति मिली है. रायपुर में 3 करोड़ रुपए से ज्यादा की संपत्ति पाई गई है. साथ ही केरल के कोल्लम के बैंक खाते में कई बड़े लोगों से लेनदेन के डिटेल मिले है. आज इस मामले में रेखा नायर के खिलाफ ईओडब्लू में एफआईआर दर्ज होगी.

ये भी बताया जा रहा है कि मुकेश गुप्ता की सहयोगी रही रेखा नायर पिछले चार वर्षों से ईओडब्ल्यू में पदस्थ थीं, लेकिन किसी भी कर्मचारी ने उन्हें ऑफिस में कार्य करते नहीं देखा. बावजूद इसके नायर को नियमित वेतन का भुगतान भी हो रहा था. मुकेश गुप्ता से पूछा गया है कि ईओडब्ल्यू में कार्यरत रेखा नायर को 730 दिन की छुट्टी किस नियम से दी गई है. अब रेखा नायर की छुट्टियां भी निरस्त कर दी गई हैं..

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.