जिला स्तरीय पंथी नृत्य प्रतियोगिता 18 को

0

जिला स्तरीय पंथी नृत्य प्रतियोगिता 18 को

राजनांदगांव। गुरू घासीदास लोककला महोत्सव 2018 के अंतर्गत राज्य स्तरीय पंथी नृत्य प्रतिस्पर्धा के लिए जिले से 2 सर्वश्रेष्ठ पंथीनृत्य दलों का चयन करने जिला स्तरीय पंथी नृत्य प्रतियोगिता अब 18 फरवरी को आयोजित की गई है। पहले जिला स्तरीय प्रतियोगिता 17 फरवरी को होने वाली थी। जिला स्तरीय पंथी नृत्य प्रतियोगिता राजनांदगांव के सतनाम भवन में 18 फरवरी को दोपहर 12 बजे शुरू होगी। पंथी नृत्य दल का प्रदर्शन पंजीयन क्रम के अनुसार होगा। प्रत्येक दल को नृत्य प्रदर्शन के लिए 10 मिनट का समय दिया जाएगा। निर्णायक मंडल द्वारा लिए गए निर्णय अंतिम और सर्वमान्य होंगे।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

हो सकता है आप चूक गए हों