ओवरब्रिज से नीचे खाई में जा गिरी कार

0

ओवरब्रिज से नीचे खाई में जा गिरी कार

बालोद। बीती रात दल्लीराजहरा नगर से कुसुमकसा की ओर जा रही कार ओवरब्रिज से नीचे खाई में जा गिरी। इस दुर्घटना में कार में सवार पांचों लोग घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल मेंं दाखिल कराया गया। जहां वे खतरे से बाहर बताए गए हैं। दल्लीराजहरा से कुसुमकसा की ओर जा रहे थे युवक राजहरा थाना से मिली जानकारी के अनुसार सियाज कार क्रमांक सीजी 07 बीजी 0905 में सवार होकर पांच दोस्त राहुल चंद्राकर 25 वर्ष, यतेन्द्र टंडन 30 वर्ष, रोशन कोसमा 25 वर्ष, संजीव रेड्डी 35 वर्ष व अभिषेक चंद्राकर 23 वर्ष बीती रात लगभग 11:30 बजे दल्लीराजहरा से कुसुमकसा की ओर जा रहे थे। कार को यतेंद्र टंडन चला रहा था। इसी बीच नगर के प्रवेश सीमा स्थल रेलवे ओवरब्रिज के ऊपर से उनकी कार अनियंत्रित होकर नीचे खाई में गिर गई। इस दुर्घटना में पांचों युवक को चोटें आई है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.