पुलिस अधीक्षक मीणा ने किया आकस्मिक निरीक्षण

0

पुलिस अधीक्षक मीणा ने किया आकस्मिक निरीक्षण

कोरबा। पुलिस अधीक्षक कोरबा ने प्राइमरी एवं माध्यमिक स्कूल के बच्चों की पढ़ाई का स्तर,उन्हें मिलने वाले मध्यान भोजन की गुणवत्ता, बच्चों के एक्स्ट्रा क्लास तथा क्लासरूम एवं शौचालयों की साफ-सफाई का बारीकी से अवलोकन किया गया। शाला विकास समिति बाकी मोंगरा बस्ती के सदस्यों से मिलकर स्कूल के नौनिहालों एवं कक्षा पहली से लेकर आठवीं तक के बच्चों की शिक्षा की गुणवत्ता तथा अध्यापक एवं स्कूल स्टाफ के कार्य का परीक्षण किया गया। हिंदी अंग्रेजी के साथ ही साथ स्थानीय भाषा में सीधे तथा सरल तकनीक का उपयोग कर शिक्षा को सरल एवं ग्राह्य बनाने की दिशा में नई पहल करते हुए अध्यापकों से समक्ष में चर्चा एवं विचार विमर्श किया जाकर उन्हें निर्देश दिया गया।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

हो सकता है आप चूक गए हों