अमेरिका से इलाज करा लौटे केन्द्रीय मंत्री जेटली ने संभाला वित्त मंत्रालय का प्रभार

0

अमेरिका से इलाज करा लौटे केन्द्रीय मंत्री जेटली ने संभाला वित्त मंत्रालय का प्रभार

नई दिल्ली। केन्द्रीय मंत्री अरुण जेटली शुक्रवार से केन्द्रीय वित्त मंत्रालय का प्रभार संभाल सकते हैं। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी है। जेटली अमेरिका में अपना इलाज करा कर पिछले ही सप्ताह लौटे हैं।

सूत्रों ने बताया कि प्रभार संभालने के बाद जेटली पुलवामा हमले पर चर्चा के लिए सुरक्षा मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति की बैठक में भी हिस्सा लेंगे। इस हमले में सीआरपीएफ के कम से कम 37 जवान शहीद हुए हैं।

जेटली की अनुपस्थिति में वित्त मंत्रालय का प्रभार रेल मंत्री पीयूष गोयल के पास था। लोकसभा चुनावों से पहले मौजूदा राजग सरकार का अंतरिम बजट गोयल ने ही पेश किया। सूचनाओं के मुताबिक, सॉफ्ट टिशू कैंसर का पता चलने पर जेटली 13 जनवरी को इलाज के लिए न्यूयॉर्क रवाना हुए थे। उसके बाद 23 जनवरी से गोयल अस्थाई रूप से वित्त मंत्रालय का प्रभार संभाल रहे हैं।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.