कलेक्टर ने ली समय सीमा के अंतर्गत अधिकारियों की बैठक

0

कलेक्टर ने ली समय सीमा के अंतर्गत अधिकारियों की बैठक

मुंगेली। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने कलेक्टोरेट स्थित मनियारी सभाकक्ष में समय सीमा के अंतर्गत अधिकारियों की बैठक लेकर विभागीय कार्यो की समीक्षा की। उन्होने बैठक में सभी अधिकारियों को मुख्यालय में रहने के निर्देश दिये तथा विभागीय कार्यो को गंभीरता एवं पूरी पारदर्शिता के साथ करने निर्देशित किया। कलेक्टर ने विभागवार भूमिपूजन, लोकार्पण एवं सामग्री वितरण की जानकारी ली।

कलेक्टर ने बैठक में समस्त अधिकारियों के नाम मुंगेली जिले के वोटर लिस्ट में जोड़ने निर्देश दिये। उन्होने लोकसभा निर्वाचन 2019 के कार्यो को गंभीरता से करने निर्देशित किया। कलेक्टर ने जिले में पेयजल व्यवस्था की जानकारी ली तथा जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों एवं कार्यपालन अभियंता पीएचई को पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित करने निर्देश दिये। उन्होने उपसंचालक कृषि से प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के क्रियान्वयन की जानकारी ली तथा आवश्यक निर्देश दिये। उन्होने दो माह का पीडीएस भण्डारण की जानकारी ली तथा 25 फरवरी तक धान उठाव करने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये। कलेक्टर ने वन अधिकार पत्र, पलायन एवं लोक सेवा गारंटी अधिनियम के कार्यो की जानकारी ली तथा समय सीमा में निराकरण करने निर्देश दिये। उन्होने जिला शिक्षा अधिकारी को बोर्ड परीक्षा के लिए काल सेंटर चालू करने कहा। उन्होने लोरमी विकासखण्ड के ग्राम झिरिया में चल रहे कार्यो की जानकारी ली। बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री लोकेश चंद्राकर, अपर कलेक्टर श्री राजेश नशीने, वनमण्डलाधिकारी, डिप्टी कलेक्टर श्री आरआर चुरेंद्र सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.