कलेक्टर तम्बोली एक्सेलेंस इन गवर्नेंस अवॉर्ड से होंगे सम्मानित

0

कलेक्टर तम्बोली एक्सेलेंस इन गवर्नेंस अवॉर्ड से होंगे सम्मानित

जगदलपुर। बस्तर कलेक्टर डॉ. अय्याज तम्बोली को देश की एक प्रतिष्ठित समाचार पत्र समूह द्वारा एक्सेलेंस इन गवर्नेंस अवार्ड के लिए चयनित किया गया है। डॉ. तम्बोली को यह पुरस्कार 28 फरवरी को नई दिल्ली स्थित होटल ओबेराय में आयोजित कार्यक्रम में प्रदान किया जाएगा। डॉ. तम्बोली को यह पुरस्कार विगत दो वर्षों में कलेक्टर के तौर पर पूरे देश के लिए उदाहरण देने वाले कार्यों के लिए प्रदान किया जा रहा है। इस पुरस्कार की दौड़ में शामिल 250 लोगों में डॉ. तम्बोली का चयन सर्वोच्च न्यायालय केक्र पूर्व मुख्य न्यायाधीश जस्टिस आरएम लोढ़ा की अध्यक्षता में गठित समिति द्वारा किया गया।

उन्हें यह पुरस्कार स्वास्थ्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्यों के लिए दिया गया, जिसके माध्यम से क्षेत्र की जनता को गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराकर लोगों की जीवन रक्षा का महत्वपूर्ण कार्य किया गया। उल्लेखनीय है कि डॉ. तम्बोली द्वारा बीजापुर जैसे अतिसंवेदनशील क्षेत्र में जिला कलेक्टर के तौर पर स्वास्थ्य के क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण कार्य किए गए। उन्होंने बीजापुर जिले में चिकित्सकों की कमी को दूर करने के साथ ही जिला अस्पताल में कई जटिल ऑपरेशन जैसी सुविधाएं प्रारंभ कीं। इसके साथ ही उन्होंने जांगला में भारत का पहला हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर की स्थापना भी की।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.