बलरामपुर जिले को मिले 15 नये चिकित्सक

0

बलरामपुर जिले को मिले 15 नये चिकित्सक

बलरामपुर। छत्तीसगढ़ शासन स्वास्थ्य व परिवार कल्याण विभाग द्वारा राज्य में 345 चिकित्सा अधिकारियों की पदस्थापना की गई है। जिसमें से बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के लिए 15 नए डॉक्टरों की पदस्थापना है। जिला चिकित्सलय बलरामपुर में डॉ. प्रकाश जायसवाल, डॉ. पूनम पैकरा, डॉ. रविनिकल बारा एवं डॉ. अजीत लकड़ा को पदस्थ किया गया है। इसी प्रकार सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र शंकरगढ में डॉ. आलोक मिश्रा, डॉ. दुष्यंत कुमार व डॉ. जवाहर लाल मिंज, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कुसमी में डॉ. राकेश ठाकुर, डॉ. अनुज टोप्पो व डॉ सतीश पैकरा, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र राजपुर में डॉ. एनि अंकिता किस्पोट्टा, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र रामानुजगंज में डॉ. शरद गुप्ता, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र वाड्रफनगर में डॉ सुबोध सिंह व डॉ. उमाशंकर कंवर एवं सिविल अस्पताल वाड्रफनगर में डॉ. आरेंद्र पटेल को पदस्थापना की गई है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

हो सकता है आप चूक गए हों