नाम बदलने को ही कांग्रेस बदलाव समझ रही-कौशिक

0

नाम बदलने को ही कांग्रेस बदलाव समझ रही-कौशिक

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने छत्तीसगढ़ की पूर्ववर्ती भाजपा सरकार की पांच योजनाओं का नाम बदले जाने को कांग्रेस की ओछी मानसिकता और राजनीतिक फूहड़पन का परिचायक बताया है।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा कि भाजपा के प्रेरणा-पुरुष पं. दीनदयाल उपाध्याय के नाम पर बनाई गईं स्वावलंबन योजना, सर्वसमाज मांगलिक भवन योजना, एलईडी पथ प्रकाश योजना, आजीविका केन्द्र योजना और शुध्द पेयजल योजना का नाम बदलकर प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने न केवल शासकीय योजनाओं से जुड़े सभी प्रदेशवासियों का अपमान किया है, बल्कि राजनीतिक शिष्टाचार, मर्यादा और भावनाओं को भी रौंदकर यह जाहिर कर दिया है कि एक उदात्त राजनीतिक विचारधारा के समक्ष कांग्रेस विचारों के स्तर पर कितनी कृपण और लाचार हो गई है!

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.