तोंगपाल हत्याकांड में प्रोफेसर नंदिनी सुंदर सहित 5 आरोपियों को क्लीन चिट

0

तोंगपाल हत्याकांड में प्रोफेसर नंदिनी सुंदर सहित 5 आरोपियों को क्लीन चिट

सुकमा। साल 2016 के तोंगपाल हत्याकांड में दिल्ली विश्वविद्यालय की प्रोफेसर नंदिनी सुंदर और जेएनयू की प्रोफेसर अर्चना प्रसाद सहित 5 आरोपियों को पर्याप्त सबूत न होने की वजह से सुकमा पुलिस ने क्लीन चिट दे दी है। तोंगपाल हत्याकांड में क्लीन चिट देने के संबंध में सुकमा एसपी जितेंद्र शुक्ला का कहना है कि सबूतों के आभाव में उन्हें क्लीनचिट दिया गया है।

4 नंबबर 2016 को सुकमा जिले के तोंगपाल के सौतनार नामापारा गांव के आदिवासी शामनाथ बघेल की हत्या कर दी गई थी। इस मामले में प्रोफेसर नंदिनी सुंदर,प्रोफेसर अर्चना प्रसाद सहित 5 लोगों पर ग्रामीणों को धमकाने और नक्सलियों का साथ देने का आरोप था। इतना ही नहीं उस वक्त बस्तर रेंज के आईजी एसआरपी कल्लूरी पर भी घटना को लेकर सवालिया निशान उठे थे।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.