परीक्षा तैयारी संबंधी बैठक 19 को

0

परीक्षा तैयारी संबंधी बैठक 19 को

जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आगामी एक व दो मार्च से हाई स्कूल व हायर सेकेण्डरी की परीक्षाएं प्रारंभ होगी। जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले के 109 परीक्षा केन्द्रों में परीक्षाओं का आयोजन होगा। परीक्षा के सुव्यवस्थित आयोजन के लिए 19 फरवरी को दोपहर 01 बजे से जिला पंचायत कार्यालय के सभाकक्ष में बैठक आयोजित की गयी है। बैठक में सभी एसडीएम, केन्द्राध्यक्ष सहित संबधित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहेंगे।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.