शास्त्री चौक से जयस्तंभ सड़क रात्रि 12 बजे से सुबह 5 बजे तक एक माह रहेगी वन-वे

0

शास्त्री चौक से जयस्तंभ सड़क रात्रि 12 बजे से सुबह 5 बजे तक एक माह रहेगी वन-वे

रायपुर। रायपुर शहर के शास्त्री चौक में सड़को के ऊपर स्काईवाक के निर्माण हेतु गर्डर लांचिंग का कार्य प्रारंभ किया जा रहा है। जनसुरक्षा को देखते हुए कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी रायपुर डॉ. बसवराजु एस. ने छत्तीसगढ़ मोटरयान अधिनियम 1994 के नियम 215 के तहत 30 दिवस के लिए रात्रि 12 बजे से सुबह 5 बजे तक शास्त्री चौक से जयस्तंभ तक के मार्ग को एकांकी मार्ग (वन-वे) घोषित किया है वहीं इसके अगले 30 दिवस रात्रि 12 बजे से सुबह 5 बजे तक शास्त्री चौक से जेल रोड मार्ग को एकांकी मार्ग (वन-वे) घोषित किया गया है।

कलेक्टर ने निर्माण एजेंसी कार्यपालन अभियंता सेतु संभाग रायपुर को निर्देशित किया है कि इस अवधि में मार्ग के प्रवेश व निर्गम स्थलों पर रिफ्लेक्टिव बेरिकेट्स, पर्याप्त संकेतक और परिवर्तित मार्ग में पर्याप्त प्रकाश की व्यवस्था के साथ ही परिवर्तित मार्ग पर वाहनों के सुरक्षित आवागमन के लिए सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किए जाएं।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.