दिव्यांग प्रमाण पत्र जारी करने शिविर 13 से लगेंगे
दिव्यांग प्रमाण पत्र जारी करने शिविर 13 से लगेंगे
मुंगेली। उप संचालक समाज कल्याण ने आज यहां बताया कि दिव्यांग प्रमाण पत्र जारी किये जाने एवं युनिक आई.डी. कार्ड बनवाने के लिए प्रात: 10 बजे से शिविर का आयोजन किया जा रहा है। दिव्यांगजनों से कहा गया है कि 4 पासपोर्ट साईज फोटो एवं आधार कार्ड की फोटोकापी लेकर हितग्राही स्वयं उपस्थित रहें। प्राप्त जानकारी के अनुसार जनपद पंचायत मुंगेली के अंतर्गत 13 फरवरी को ग्राम पंचायत भवन दाबो में, जनपद पंचायत लोरमी अंतर्गत ग्राम पंचायत भवन सुरही में 20 फरवरी को तथा जनपद पंचायत पथरिया अंतर्गत ग्राम पंचायत भवन सांवा में 27 फरवरी को शिविर का आयोजन किया गया है।






