अंतागढ़ टेपकांड, हाईकोर्ट में सुनवाई टली

0

अंतागढ़ टेपकांड, हाईकोर्ट में सुनवाई टली

बिलासपुर। अंतागढ़ टेपकांड मामले में पूर्व सीएम के दामाद डॉ पुनीत गुप्ता और मंतुराम पवार की मुश्किलें जल्दी खत्म होते नहीं दिख रही है. पुनीत गुप्ता और मंतूराम की याचिका पर न्यायालय ने सुनवाई की तारीख आगे बढ़ा दी है. न्यायालय ने सुनवाई के लिए अगली तारीख 21 फरवरी को तय किया है.

अंतागढ़ टेपकांड मामले में आरोपी बनाए गए डॉ पुनीत गुप्ता और मंतूराम पवार ने अपने खिलाफ जांच को निरस्त कराने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की है. दोनों की याचिका जस्टिस गौतम भादुड़ी की बेंच में लगी है. जस्टिस भादुड़ी के छुट्टी में होने की वजह से मामले की सुनवाई जस्टिस आरसी सामंत की बेंच में हुई. जिस पर न्यायालय ने सुनवाई के लिए अगली तिथि तय की है.

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.