युवक पर ब्लेड से हमला, जुर्म दर्ज

0

युवक पर ब्लेड से हमला, जुर्म दर्ज

रायपुर। उरला थाना क्षेत्र के ग्राम गोमची में बीती रात पुरानी रंजिश के चलते एक युवक ने दूसरे पर ब्लेड से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है।

ग्राम अमेरी भिलाई 3 निवासी खेदूराम निषाद (27) ग्राम गोमची स्थित किसी फैक्ट्री में काम करता था। बताया जाता है कि कल रात खेदूराम अपने घर के लिए निकल रहा था तभी आरोपी प्रितम बंजारे ने खेदूराम को रोक लिया और पूर्व में हुए विवाद को लेकर गाली-गलौज कर अपने पास रखे ब्लेड से उसके चेहरे पर ताबड़तोड़ वार किया। इससे खेदूराम गंभीर रूप से घायल हो गया। साथी कर्मचारियों ने उसे उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। वहीं घटना के बाद से आरोपी फरार है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.