दो ठेले गुमठी को किया आग के हवाले, थाने में शिकायत
दो ठेले गुमठी को किया आग के हवाले, थाने में शिकायत
कोरबा। जिले के दर्री में दो ठेले गुमठी को असामाजिक तत्वों ने आग के हवाले कर दिया. घटना की सूचना पर पहुंची है 112 की टीम ने दमकल वाहन को दी, तब तक गुमठी जलकर खाक हो चुका था. अब पीडि़त ने इसकी शिकायत पुलिस से की है.
दर्री निवासी संजय और सूरज कुमार स्याहीमूड़ी एजुकेशन हब चौक के पास ठेले गुमठी चला कर अपने और परिवार का भरण पोषण कर रहे थे. देर रात लगभग 12 बजे असामाजिक लोगों ने उसके ठेले गुमठी को आग के हवाले कर दिया. दुकान मालिक को घटना की जानकारी तब हुई जब 112 की टीम मौके पर पहुंचकर फोन से घटनाक्रम की जानकारी दी. दुकान संचालक की माने तो दुकान पर रखे हजारों के समान जलकर खाक हो गए है. आसपास रहने वाले असामाजिक तत्वों की ही करतूत हो सकती है.
स्थानीय लोगों ने पुलिस से मांग की है की इससे पहले भी असामाजिक तत्वों की करतूते सामने आ चुकी और इनके हौसले भी बुलंद होते जा रहे है. ऐसे लोगों के खि़लाफ कार्रवाई नहीं की गई तो कभी भी बढ़ी दुर्घटना को अंजाम दे सकते है.

