एटीएम कार्ड का क्लोन बनाकर 1 लाख निकाले

0

एटीएम कार्ड का क्लोन बनाकर 1 लाख निकाले

रायपुर। डीडी नगर थाना क्षेत्र के सुंदरनगर प्रगति चौक निवासी सिद्धार्थ बेहरे के खाते से ऑनलाइन एक लाख रुपये पार कर दिए गए। सिद्धार्थ ने ने पुलिस को दिए गए शिकायत पत्र में बताया कि आइसीआइसी बैंक चौबे कालोनी शाखा में उसका खाता है। शनिवार की सुबह 9 बजकर 37 मिनट पर उसके खाते से दस बार में एटीएम से 10-10 हजार रुपये (कुल एक लाख) का आहरण होने का मैसेज आया। मैसेज देखकर वह चौंक गया, एटीएम कार्ड उसके पास था और उसने पैसा नहीं निकाला था। सिद्धार्थ ने तत्काल ग्राहक सेवा केंद्र में सूचना देकर एटीएम कार्ड को ब्लॉक कराकर थाने में शिकायत की। पुलिस का कहना है कि ठग ने क्लोन किए गए कार्ड से पैसों का आहरण किया है। इसकी पूरी डिटेल निकाली जा रही है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

हो सकता है आप चूक गए हों