स्कूल जा रही छात्रा का अपहरण

0

स्कूल जा रही छात्रा का अपहरण

अंबिकापुर। अंबिकापुर में एक 12वीं की छात्रा के अपहरण का मामला सामने आया है बताया जा रहा है छात्रा अपनी बहन के साथ स्कूल जा रही थी तभी बाइक में सवार होकर पहुंचे दो युवकों ने युवती को जबरन अपनी गाड़ी में बिठाया और फरार हो गए इसकी सूचना परिजनों ने कोतवाली थाने में भी दर्ज कराई है इधर पुलिस इस मामले में अपहरण का मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है हालांकि पुलिस पूरे मामले को प्रेम प्रसंग से भी जोड़ कर देख रही है।

दरअसल तकिया रोड में रहने वाली एक किशोरी अपनी चचेरी बहन के साथ स्कूल जा रही थी तभी दो अज्ञात युवकों ने उनका रास्ता रोक लिया और फिर जबरन 12वीं में पढऩे वाली छात्रा को अपनी गाड़ी में बिठाया और फरार हो गए। बहन ने स्कूल से लौटने पर इसकी जानकारी परिजनों को दी और फिर परिजनों ने इसकी शिकायत पुलिस में की है।

इधर पुलिस ने इस मामले में छात्रा के नाबालिक होने पर अपहरण का अपराध तो दर्ज कर लिया है मगर पुलिस इसे संदिग्ध मामला मान रही है.

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.