तेज रफ्तार स्कार्पियों पलटी, दो घायल

0

तेज रफ्तार स्कार्पियों पलटी, दो घायल

रायपुर। राजधानी के केनाल लिकिंग रोड स्थित बाठिया नर्सिंग होम के पास आज सुबह एक तेज रफ्तार स्कार्पियों कार अनियंत्रित होकर पलट गई। जिससे उसमें सवार दो लोगों को चोट आई है।

स्कार्पियों क्रमांक सीजी 04 एलआर 8264 पंडरी बस स्टेण्ड के तरफ से शंकरनगर के तरफ आ रही थी तभी बाठिया नर्सिंग होम के पास अचानक स्कार्पियों के सामने वाला टायर फट गया। जिससे गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। घटना के बाद वाहन चालक फरार हो गया। वहीं आसपास मौजूद लोगों ने स्कार्पियों में सवार दो घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया है। बताया जाता है कि दुर्घटनाग्रस्त स्कार्पियों छत्तीसगढ़ी फिल्म कलाकार सीमा कौशिक की है। पुलिस ने मामले में वाहन चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर स्कार्पियो जब्त कर लिया है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.