मुख्यमंत्री ने दीपक तिवारी एवं राकेश तिवारी को संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार मिलने पर दी शुभकामनाएं

0

मुख्यमंत्री ने दीपक तिवारी एवं राकेश तिवारी को संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार मिलने पर दी शुभकामनाएं

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ के रंगकर्मी दीपक तिवारी और लोक कलाकार राकेश तिवारी को संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किये जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा है कि यह प्रदेश के लिए गौरव का विषय है कि श्री दीपक एवं श्री राकेश को कला के क्षेत्र का महत्वपूर्ण राष्ट्रीय पुरस्कार से नवाजा गया है। उनकी इस उल्लेखनीय उपलब्धि से प्रदेशवासियों विशेषकर कला के क्षेत्र में कार्यरत युवाओं को प्रेरणा मिलेगी। उल्लेखनीय हैं कि दीपक तिवारी ने एक रंगकर्मी के रूप में कई नाटकों में मंचन किया है। उन्होंने नया थियेटर समूह के प्रसिद्ध नाटक ‘चरण दास चोर’ में एक प्रमुख कलाकार के रूप में अभिनय किया है। श्री राकेश तिवारी लंबे समय से लोक कला से जुड़े हुए हैं। उनके कई नाटकों का मंचन देशभर के कई स्थानों में हो चुका है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.