मुख्यमंत्री का भिलाई-3 में नागरिक अभिनंदन 7 को

0

मुख्यमंत्री का भिलाई-3 में नागरिक अभिनंदन 7 को

भिलाई। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का नागरिक अभिनंदन 7 फरवरी को भिलाई तीन स्थित मंगल भवन में दोपहर 1 बजे किया जाएगा। इस कार्यक्रम में अतिथि के रूप में गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, नगरीय निकाय मंत्री शिव कुमार डहरिया, पीएचई मंत्री रूद्र कुमार गुरू एवं भिलाई नगर के विधायक एवं महापौर देवेन्द्र यादव उपस्थित होंगे। यह नागरिक अभिनंदन कांग्रेस के स्थानीय कार्यकर्ता समाज सेवक के द्वारा किया जा रहा है। ब्लाक कांग्रेस कमेटी के मीडिया प्रभारी सतीश धुरंधर ने बताया कि नगर निगम भिलाई चरौदा के मंगल भवन के सामने यह कार्यक्रम आयोजित है। दोपहर 12 बजे से लोक सांस्कृतिक कार्यक्रम गरिमा दिवाकर द्वारा प्रस्तुत की जाएगी।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.