सरकार पत्रकार सुरक्षा कानून को लेकर गंभीर है-गर्ग

0

सरकार पत्रकार सुरक्षा कानून को लेकर गंभीर है-गर्ग

रायपुर। पत्रकारों के साथ हो रही मारपीट व दुव्र्यव्हार की घटनाओं को लेकर प्रदेशभर में पत्रकार आंदोलन कर रहे हैं. राजधानी रायपुर में पत्रकारों का एक दल धरने पर बैठा है. धरना स्थल पर सोमवार को मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार रुचिर गर्ग पहुंचे. रुगर्ग ने कहा कि सरकार पत्रकार सुरक्षा कानून को लेकर गंभीर है. जल्द ही कानून बनाने की कवायद राज्य सरकार द्वारा की जाएगी.

गर्ग ने धरना स्थल पर कहा कि वे मुख्यमंत्री की तरफ से आए हैं. सुप्रीम कोर्ट के रिटायर्ड जज की निगरानी में एक समिति बनेगी. समिति देश भर के विशेषज्ञों से सलाह लेगी. इसके बाद जल्द ही प्रदेश में पत्रकार सुरक्षा कानून बनाया जाएगा. बीते शनिवार को भाजपा के प्रदेश कार्यालय में एक वेब पोर्टल के पत्रकार सुमन पांडेय के साथ मारपीट की गई थी. इस मामले की एफआईआर पुलिस थाने में दर्ज कराई गई है. पत्रकारों का दल आरोपी भाजपा पदाधिकारियों को निलंबित करने की मांग कर रहा है.

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.