ममता बनर्जी का स्वार्थभरा चेहरा उजागर – साय

0

ममता बनर्जी का स्वार्थभरा चेहरा उजागर – साय

पत्थलगांव। केन्द्रीय राज्य मंत्री विष्णुदेव साय ने कहा है कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पुलिस की ताकत का दुरूपयोग करने से पूरे देश में उनका स्वार्थ भरा चेहरा बेनकाब हो गया है। साय ने सोमवार को पत्रकारों से बातचीत में कहा कि केन्द्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) के अधिकारी कोलकाता पुलिस आयुक्त राजीव कुमार से पूछताछ करने उनके निवास पर गए थे। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में चिटफंड घोटाले में सबसे अधिक गरीब और मध्यम वर्ग के लोगों की मेहनत पसीने की कमाई हड़प ली गई है। इस मामले की जांच में रूकावट डालने से सुश्री बनर्जी का स्वार्थ भरा चेहरा पूरे देश के सामने उजागर हो गया है। साय ने कहा कि सीबीआई के अधिकारियों की जांच को प्रभावित करके पश्चिम बंगाल में तृणमूल पार्टी की सरकार ने सत्ता के सामने देश के कानून को भी बौना करने की कुचेष्टा की है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.