बस्तर के पत्रकारों में आक्रोश, दिया सांकेतिक धरना

0

बस्तर के पत्रकारों में आक्रोश, दिया सांकेतिक धरना

जगदलपुर। राजधानी में पत्रकार पर हमला करने के विरोध में बस्तर के पत्रकार में भारी आक्रोश है। इसके विरोध में बस्तर के पत्रकारों ने सोमवार को कमिश्नर कार्यालय के सामने सांकेतिक धरना देकर सरकार से आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की मांग की है। बस्तर के पत्रकारों ने घटना की निंदा करते हुए मुख्यमंत्री के नाम बस्तर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है। इस दौरान पत्रकार एस. करीमुद्दीन, धर्मेंद्र महापात्र, मनीष गुप्ता, राजेन्द्र वाजपाई, रजत वाजपाई, हरजित सिंह पप्पू, करमजीत कौर, संतोष ठाकुर, विजय पचौरी, अशोक नायडू, प्रशांत गजभिए, अमनदास मानिकपुरी के साथ अन्य पत्रकार मौजूद थे।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.