जाज्वल्यदेव लोक महोत्सव एवं एग्रीटेक कृषि मेले के दौरान तैनात रहेंगे कार्यपालिक दण्डाधिकारी

0

जाज्वल्यदेव लोक महोत्सव एवं एग्रीटेक कृषि मेले के दौरान तैनात रहेंगे कार्यपालिक दण्डाधिकारी

जांजगीर-चांपा। प्रदेश के जांजगीर-चांपा जिले में तीन दिवसीय जाज्वल्यदेव लोक महोत्सव एवं एग्रीटेक कृषि मेला का आयोजन चार फरवरी से शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक-1 में किया जा रहा है। इस दौरान कानून एवं शांति व्यवस्था बनाये रखने हेतु कार्यपालिक दण्डाधिकारी मौजूद रहेंंगे।

कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री नीरज बनसोड़ ने बताया कि 4 से 6 फरवरी तक नायब तहसीलदार एवं कार्यपालिक दण्डाधिकारी चांपा श्री मिशन मिश्रा एव ंनायब तहसीलदार एवं कार्यपालिक दण्डाधिकारी बाराद्वार श्री खम्हनलाल सरवन, सर्किट हाउस जांजगीर में तैनात रहेंगे। इसी तरह 4 फरवरी को नायब तहसीलदार एवं कार्यपालिक दण्डाधिकारी श्री संजय मिंज एवं श्री शिवकुमार डडसेना तथा नायब तहसीलदार एवं कार्यपालिक दण्डाधिकारी जांजगीर श्रीमती सीता शुक्ला, कार्यक्रम स्थल हाईस्कूल मैदान में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रारंभ से कार्यक्रम समाप्ति तक तैनात रहेंगी। 5 फरवरी को नायब तहसीलदार एवं कार्यपालिक दण्डाधिकारी बलौदा श्री लंकेश्वर प्रसाद किरण, एवं नायब तहसीलदार एवं कार्यपालिक दण्डाधिकारी पामगढ़ सुश्री नेत्रप्रभा सिदार कार्यक्रम स्थल हाईस्कूल मैदान में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रारंभ से कार्यक्रम समाप्ति तक तैनात रहेंगी। 6 फरवरी को नायब तहसीलदार एवं कार्यपालिक दण्डाधिकारी अकलतरा श्री सूर्यकांत साय, श्रीमती करूण आहिर और नायब तहसीलदार एवं कार्यपालिक दण्डाधिकारी जैजैपुर श्री राहुल पाण्डेय और कार्यक्रम स्थल हाईस्कूल मैदान में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रारंभ से कार्यक्रम समाप्ति तक तैनात रहेंगे।

4 से 6 फरवरी तक आयोजित जाज्वल्यदेव लोकमहोत्सव एवं एग्रीटेक कृषि मेला के दौरान जांजगीर अनुभाग के अनुविभगीय अधिकारी राजस्व मुख्यमंत्री आगमन के समय कारकेट में नायब तहसीलदार एवं कार्यपालिक दण्डाधिकारी जांजगीर श्री कमल किशोर पाटनवार एवं नायब तहसीलदार एवं कार्यपालिक दण्डाधिकारी बलौदा श्री अतुल कुमार वैष्णव पुलिस ग्राउण्ड हेलीपैड में तैनात रहेंगे। कलेक्टर श्री बनसोड़ ने जाज्वल्यदेव लोक महोत्सव एवं एग्रीटेक कृषि मेला के आयोजन के लिए अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी श्री डी.के. सिंह और जांजगीर अनुभाग के अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्री अजय उरांव संपूर्ण कार्यक्रम में प्रभारी अधिकारी होंगे।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.