अशासकीय संस्थाएं एवं नगरीय निकायों से प्रशामक गृह का संचालन हेतु आवेदन आमंत्रित

0

अशासकीय संस्थाएं एवं नगरीय निकायों से प्रशामक गृह का संचालन हेतु आवेदन आमंत्रित

मुंगेली। वृद्धावस्था के दौरान 60 वर्ष या इससे अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिक जो वृद्धावस्था के कारण गंभीर बीमारी जैसे- (डेमेन्शिया) एवं बिस्तर पर निष्क्रिय अवस्था में रहकर अपनी सम्पूर्ण दिनचर्या क्रियाकलाप करने हेतु बाध्य है, उन्हे प्रशामक देख-रेख गृह में प्रवेशित कर उनकी समुचित देख-रेख एवं चिकित्सीय सुविधा की व्यवस्था किया जाना है। प्रशामक गृह संचालन हेतु विभाग से मान्यता प्राप्त अशासकीय संस्थाएं, त्रिस्तरीय पंचायतीराज संस्थाएं, नगरीय निकायों के माध्यम से आवेदन आमंत्रित किया गया है। अशासकीय संस्था को वृद्धावस्था एवं बहुसेवा केंद्र संचालन का 03 वर्ष का अनुभव रखने वाले संस्थाएं आवेदन कर सकते है। अन्य विस्तृत जानकारी के लिए उप संचालक समाज कल्याण विभाग मुंगेली से संपर्क कर सकते हैं।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.