पाइल लीकेज का काम होन से 5 प्रभावित होगी जलापूर्ति

0

पाइल लीकेज का काम होन से 5 प्रभावित होगी जलापूर्ति

रायपुर। जलविभाग रावणभाठा फिल्टर प्लांट के माध्यम से फिल्टर प्लांट परिसर स्थित निगम के 80 एमएलडी प्लांट के सरिता सबस्टेशन में ट्रांसफार्मर स्थापित किये जाने एवं 750 एमएम व्यास वाली पाईप लाईन का लीकेज संधारण किया जाना 5 फरवरी को प्रस्तावित है। जिसके कारण सुबह पानी की सप्लाई होने के बाद शाम को सभी 8 जलागारों से जलापूर्ति प्रभावित होगी।

नगर निगम रायपुर के जलविभाग के अध्यक्ष नागभूषण राव ने जानकारी देते हुए बताया कि डंगनिया, गुढिय़ारी, गंज, राजेन्द्र नगर, तेलीबांधा, शंकरनगर, खमतराई, भनपुरी में जल का भराव नहीं हो सकने के कारण 5 फरवरी को संध्याकालीन जलापूर्ति संबंधित जलागार क्षेत्रो में नहीं की जा सकेगी। कार्य के उपरांत जल का भराव कर 6 फरवरी को सुबह से नियमित जलापूर्ति उक्त क्षेत्रो में बहाल कर दी जायेगी। इसके अतिरिक्त रायपुर शहर निगम क्षेत्र में स्थित अन्य जलागारो एवं पावर पंपो से जलप्रदाय यथावत रहेगा।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.